फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news fog accident

Kasganj News: घने कोहरे का कहर, पुलिया की बाउंड्रीवाल पर चढ़ा पिकअप

Wed, 31 Dec 2025 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
kasganj news fog accident
फोटो43सिढ़पुरा में घने कोहरे में दृश्यता कम होने पर गांव बाजीतपुर के पास कला बंबा की पुलिया
सिढ़पुरा। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। गांव बाजीतपुर के पास कला बंबा की पुलिया पर सोमवार की रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल पर चढ़ गई। इस दौरान चालक जान बचाने के लिए पुलिया पर कूदा तो ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के थाना न्यूरिया में गांव विथारा निवासी लाखन सिंह चालक हैं। वह सोमवार की रात पिकअप लेकर जा रहे थे। इस दौरान घने कोहरे के कारण रोड पर दृश्यता कम थी। गांव बाजीतपुर के पास कला बंबा की पुलिया पर कोहरे के चलते उनकी पिकअप बाउंड्रीवाल पर चढ़ गई। अचानक हादसा होने से चालक घबरा गया। उसने जान बचाने के लिए पिकअप से पुलिया पर छलांग लगा दी। उसी समय पुलिया से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed