{"_id":"695d5b429d5a88a69d025f17","slug":"kasganj-news-fake-police-officer-kasganj-news-c-175-1-kas1003-141833-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फर्जी दरोगा बनकर फोन पर हड़काया, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फर्जी दरोगा बनकर फोन पर हड़काया, दी तहरीर
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव सेमरा मोर्चा में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी दरोगा बनकर फोन पर धमकाया। जमकर गाली-गलौज की। इसकी ऑडियो रिकाॅर्डिंग वायरल हो गई। युवक के भाई ने मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। गांव सेमरा मोर्चा निवासी योगेश कुमार के मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को दरोगा बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। उसने बातचीत के दौरान अपना आपा खो दिया और गाली-गलौज करने लगा। उसे अकेले एक स्थान पर बुलाने लगा। इंकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
उसके बड़े भाई गिरीश चंद्र ने मामले में सिढ़पुरा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की तहरीर नहीं मिली है। संवाद