{"_id":"6a9c617e8da52cea290b564b","slug":"kasganj-news-electric-supply-cut-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153333-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तरसी गांव में 8 दिन से बिजली ठप, दोनों ट्रांसफाॅर्मर फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तरसी गांव में 8 दिन से बिजली ठप, दोनों ट्रांसफाॅर्मर फुंके
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे पर कस्बा से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित गांव तरसी में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में लगे दोनों ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह पहले खराब हो जाने के कारण पूरा गांव पिछले आठ दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लगभग चार हजार की आबादी वाले गांव तरसी में विद्युत आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफाॅर्मर स्थापित हैं। एक ट्रांसफाॅर्मर धर्मपाल के घर के सामने और दूसरा प्रताप शाक्य के घर के पास स्थित है। एक सप्ताह पहले दोनों ट्रांसफाॅर्मर एक के बाद एक खराब हो गए, जिसके परिणामस्वरूप पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बिजली न होने के कारण, विशेषकर बारिश के इस मौसम में, ग्रामीणों की परेशानियां दोगुनी हो गई हैं। गांव की गलियां कच्ची और कीचड़ से भरी हुई हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है। समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों, जिनमें प्रेम सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्राण सुख, चुन्नीलाल, नरेश, मंगली, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह और राजकुमार शामिल हैं, ने प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से जनहित में अविलंब दोनों ट्रांसफाॅर्मरों को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की बात
गलियों में कीचड़ और अंधेरा होने के कारण रात में पैदल चलना भी दूभर हो गया है। अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं और सांप-बिच्छू का खतरा लगातार बना रहता है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। - मनीष सिंह चौहान
राशन की दुकानों पर अब मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता, जिससे रात में रोशनी का कोई वैकल्पिक साधन नहीं बचा है। उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के बीच बिना बिजली के लोगों की रातें बिना सोए बीत रही हैं। -नरेंद्र सिंह चौहान