{"_id":"69add05bd7d1304780040ffe","slug":"kasganj-news-eid-kasganj-news-c-175-1-kas1003-144401-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की तैयारियां : सूखे मेवों की खरीदारी, घरों को सजा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की तैयारियां : सूखे मेवों की खरीदारी, घरों को सजा रहे लोग
विज्ञापन
फोटो11गंजडुंडवारा में ईद पर्व के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। खुशियों और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक तेज हो गई है। लोगों ने त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुबह से लेकर रात तक बाजारों में ग्राहकों का तांता लगा है।
मोहल्ला खेरू, मोहल्ला आवाजी और चौक सट्टी बाजार में ईद की खरीदारी परवान चढ़ रही है। इन दिनों बाजारों में कपड़ों और जूतों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ दिख रही है। लोग अपने परिवार और बच्चों के लिए नए लिबास खरीदने में जुटे हैं। भीड़ का आलम यह है कि मुख्य सड़कों और गलियों से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।
ईद की मिठास यानी सेवइयों की खरीदारी के लिए भी किराने की दुकानों पर खासी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में बनारसी, किमामी और लच्छा सेवइयों के साथ-साथ काजू, बादाम, पिस्ता और अन्य सूखे मेवों की बिक्री तेज हो गई है। दुकानदार भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए स्टॉक सजाने में व्यस्त हैं। बाजारों के साथ-साथ घरों में भी ईद का उत्साह साफ नजर आ रहा है। घरों की साफ-सफाई, रंगाई और पुताई का काम जोरों पर है। लोग अपने घरों को सजाने-संवारने में जुटे हैं। जैसे-जैसे चांद की तारीख करीब आ रही है, नगरवासियों का उत्साह दोगुना होता जा रहा है।