फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news duv decease ladies affected

डीयूबी को न करें नजरअंदाज : हर माह 100 से अधिक महिलाएं करा रहीं जांच

Mon, 06 Jul 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
kasganj news duv decease ladies affected
फोटो 01: कासगंज डॉ. अंजू। स्रोत: संवाद
कासगंज। जिले में महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली डिसफंक्शनल यूटेराइन ब्लीडिंग (डीयूबी) के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जिला अस्पताल में हर माह 100 से अधिक महिलाएं अत्यधिक या अनियमित मासिक रक्तस्राव की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। विशेषज्ञों ने इस समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज करने के गंभीर परिणामों के प्रति आगाह किया है, जो एनीमिया सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। समय पर निदान और उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू के अनुसार, डीयूबी की स्थिति में सामान्य मासिक धर्म चक्र की तुलना में अत्यधिक, लंबे समय तक या अनियमित रक्तस्राव होता है। यह समस्या विशेष रूप से किशोरावस्था और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के आसपास की महिलाओं में अधिक पाई जाती है। लगातार होने वाले रक्तस्राव के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी आ जाती है, इससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं और दैनिक गतिविधियां प्रभावित होने लगती हैं।
विज्ञापन

डॉ. अंजू ने बताया कि डीयूबी के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें हार्मोनल असंतुलन, ओव्यूलेशन का न होना, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), थायरॉइड विकार, कुछ विशेष दवाओं का सेवन और हार्मोनल गर्भनिरोधकों का उपयोग प्रमुख हैं। उपचार शुरू करने से पहले, गर्भावस्था, संक्रमण और अन्य स्त्री रोग संबंधी संभावित कारणों की जांच करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंजू ने महिलाओं को सलाह दी है कि यदि मासिक धर्म में लगातार अनियमितता, अत्यधिक रक्तस्राव, कमजोरी या चक्कर आने जैसी शिकायतें हों, तो इन्हें सामान्य मानकर अनदेखा न करें। समय रहते स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना और आवश्यक जांचें करवाना गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचने के लिए महत्वपूर्ण है। शीघ्र निदान और उपचार से डीयूबी को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है।

डीयूबी के प्रमुख लक्षण
-सात दिन से अधिक समय तक मासिक धर्म रहना
-21 दिन से पहले या 35 दिन से अधिक अंतराल पर पीरियड आना
-मासिक धर्म के बीच स्पॉटिंग या रक्तस्राव होना
-बड़े रक्त के थक्के निकलना
-अत्यधिक कमजोरी, चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना
-पेट या श्रोणि (पेल्विक) क्षेत्र में लगातार दर्द
ऐसे करें बचाव
- मासिक धर्म में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें
- अत्यधिक रक्तस्राव होने पर तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें
- आयरन और प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लें तथा पर्याप्त पानी पिएं
- बिना चिकित्सकीय सलाह के हार्मोनल दवाओं का सेवन न करें
- नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार पूरा करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed