{"_id":"6b01e4724b7558c6a103f07e","slug":"kasganj-news-drainage-contruction-kasganj-news-c-175-1-kas1011-157505-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: टीकमपुरा में बाईपास पुल के सहारे नाली निर्माण की खुदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: टीकमपुरा में बाईपास पुल के सहारे नाली निर्माण की खुदाई शुरू
विज्ञापन
फोटो 25 - टीकमपुरा में नाली खुदाई करते मजदूर। स्रोत : संवाद
मोहनपुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के मोहनपुरा बाईपास स्थित टीकमपुरा गांव में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में शनिवार को कदम बढ़ गया। ग्रामीणों के लगातार विरोध प्रदर्शन तथा मंगलवार व बुधवार को एडीएम आलोक गुप्ता और भूमि स्वामी अजब सिंह सहित ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद अंडरपास के रास्ते नाली निर्माण पर सहमति बन गई।
सहमति बनने के बाद शनिवार को पंचायत प्रशासक रानी राजेंद्र राठौर की देखरेख में मजदूर लगाकर बाईपास पुल के सहारे नाली की खुदाई शुरू करा दी गई। यह नाली गांव के पानी को पुल के नीचे स्थित तालाब तक पहुंचाएगी। कार्य शुरू होने पर रामजीलाल, शीशपाल सिंह और प्रेमपाल सिंह सहित ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है।
लोगों की बात
टीकमपुरा गांव में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी। जगह की उपलब्धता के लिए लगातार बातचीत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नाली निर्माण शुरू कराया गया है, जिससे जलभराव दूर हो सके। - राजेंद्र राठौर, पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि
विज्ञापन
मोहनपुरा बाईपास बनने के बाद गांव से जलनिकासी बाधित हो गई थी। गंदा पानी जमा होने से आने-जाने में दिक्कत और मच्छर पनपने लगे थे। अब नाली निर्माण का रास्ता साफ होने से राहत की उम्मीद जगी है। - मानपाल सिंह, ग्रामीण
हमारी प्राथमिकता टीकमपुरा गांव में बाधित हुई जलनिकासी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की है। इसके लिए अंडरपास से होकर पुल के सहारे नाली खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पक्की नाली का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। - बलवंत उपाध्याय, सदर तहसीलदार, कासगंज