Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news diwali

Kasganj News: खाकी का त्रियुगी सुरक्षा चक्र, 6 जोन और 25 सेक्टर में तैनात किए गए 2,037 पुलिसकर्मी

Sat, 07 Nov 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़, पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तीन स्तरों पर सुरक्षा का घेरा तैयार किया है। इसके लिए 2,037 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को 6 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। प्रमुख बाजारों, पटाखा बिक्री स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, आग की घटनाओं से निपटने के लिए 7 दमकल वाहन भी मुस्तैद रखे गए हैं। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और पटाखा बिक्री स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बाजारों में बनाई गई बैरिकेडिंग पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर पीआरवी सक्रिय रखी गई हैं और पुलिस टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन


10 से 12 किलोमीटर के अंतराल पर रहेंगे दमकल वाहन

कासगंज। आतिशबाजी के दौरान आग की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने के लिए जिले में 7 दमकल वाहन तैनात रहेंगे। इन्हें 10 से 12 किलोमीटर के अंतराल पर रखा जाएगा, ताकि सूचना मिलते ही दमकलकर्मी कम समय में घटनास्थल पर पहुंच सकें और घटना पर काबू पाया जा सके। एसपी ओपी सिंह के नेतृत्व में एएसपी आलोक सिंह और 4 क्षेत्राधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को 6 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। प्रमुख बाजारों, पटाखा बिक्री स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए दमकल वाहन तैनात किए गए हैं। - आलोक सिंह, एएसपी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed