Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news cold yellow alart

Kasganj News: दो दिन कोहरे का येलो अलर्ट

Wed, 31 Dec 2025 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। तेज धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस कर रहे लोगों को एक बार फिर सर्दी की मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने जिले में मौसम के फिर से करवट लेने की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से लगातार दो दिनों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों बाद मंगलवार को मौसम साफ हुआ। सुबह से ही धूप निकलने के कारण दोपहर के समय लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। लोग खुले स्थानों और घरों की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। मौसम साफ रहने से बाजारों और सड़कों पर भी चहल-पहल बढ़ी रही। मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। बुधवार से एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के समय भी ठंड का असर महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. आकाश ने बताया कि अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं ठंड बढ़ने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
यदि मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है तो जिले में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed