{"_id":"69ff8c7e7aac14fdea0757fa","slug":"kasganj-news-animal-feed-gaushala-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147399-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गोशाला में उतरीं पशु आहार की बोरियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गोशाला में उतरीं पशु आहार की बोरियां, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो07कासगंज के मंडी परिसर स्थित गोशाला में पहुंची पशु आहार की बोरियां। स्रोत: सोशल मीडिया
कासगंज। अमांपुर रोड मंडी परिसर स्थित गोशाला में शुक्रवार को पहुंचा पशु आहार रहस्य बन गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चयनित ठेकेदार ने चारा भेजे जाने से इन्कार किया है। गोशाला में पहुंचा पशु आहार रहस्य बना हुआ है। पशु आहार किस की ओर से भेजा गया है। नगर पालिका मामले की जांच कर रही है। गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार को किसी ठेकेदार की ओर से पशु आहार की लगभग 600 बेरियां भेजी गई। गोशाला में पशु आहार की बोरियां उतरने की सूचना किसी ने फोन कर सभासदों को दी। सूचना पर सभासद शील प्रिय विद्यार्थी व अभिषेक यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गोशाला पर तैनात कर्मी से पशुचारे की बोरियों के बारे में पूछताछ की। सभासदों का आरोप है कि नामित ठेकेदार के अलावा किसी अन्य ठेकेदार ने गोशाला में बोरियां उतरवा दी है। अन्य ठेकेदार की ओर से पशु आहार की सप्लाई गोशाला में पहुंचने का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल किया। नामित ठेकेदार ने गल्ला मंडी में संचालित गोशाला में पशु आहार की बोरियां भेजने से इनकार किया है। वायरल वीडियो के बारे में अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भूसे व चारे के लिए चयनित की ठेकेदार की ओर से पशु आहार की बोरियां नहीं भेजी है। बोरियां किसकी ओर से भेजी गई हैं, उसकी जांच की जा रही है।
वर्जन :
-गोशाला में भेजे गए पुश आहार की बाेरियों के मामले में पूछताछ की जा रही है। कुछ सभासद आए दिन भ्रामक खबरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर नगर पालिका की छवि को खराब कर रहे हैं। वहीं, एक सभासद ने नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है।
- मीना माहेश्वरी, चेयरमैन कासगंज
विज्ञापन
वर्जन :
-गोशाला में भेजे गए पुश आहार की बाेरियों के मामले में पूछताछ की जा रही है। कुछ सभासद आए दिन भ्रामक खबरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर नगर पालिका की छवि को खराब कर रहे हैं। वहीं, एक सभासद ने नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन
- मीना माहेश्वरी, चेयरमैन कासगंज