फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj new sports trial

Kasganj News: जिले की 10 बालिकाएं मंडलीय ट्रायल को चयनित

Wed, 31 Dec 2025 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
kasganj new sports trial
फोटो55सोरोंजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाती ​​खिलाड़
कासगंज। जिले की 10 प्रतिभावान बालिका हॉकी खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित ये खिलाड़ी तीन जनवरी को अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय हॉकी ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कविता, देवकी, पूजा, मधु, नंदनी, शिखा, दया, प्राची, साधना और शालिनी का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी तीन जनवरी को अलीगढ़ स्थित अहिल्या बाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी। मंडलीय टीम में स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी 7 से 12 जनवरी तक मेरठ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि जिले की बालिकाओं का लगातार उच्च स्तर पर चयन होना कासगंज के खेल विकास के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। ट्रायल के दौरान ब्रजेश कुमार, शिल्पी, मुन्नालाल सहित अन्य खेल प्रशिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed