फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kasganj: Girl's side enraged over groom's search for another bride, threatens to kill

कासगंज : दूल्हे के लिए दूसरी दुल्हन ढूंढने पर भड़का लड़की पक्ष, जान से मारने की धमकी

Sun, 30 Nov 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 30 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 25 नवंबर को दुल्हन ने बरात आने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद मोहल्ले की एक महिला ने दूल्हे के लिए दूसरी दुल्हन ढूंढने की कोशिश की तो पहले पक्ष के लोग भड़क गए। आरोप है कि महिला को रास्ते में रोक कर जान से मारने की धमकी दी। बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। महिला के बेटे ने दुल्हन, मां, भाई और प्रेमी समेत 10 आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कॉलोनी के युवक सनी ने बताया कि 25 नवंबर को मोहल्ले में एक लड़की की बरात आई थी। बाबा व अन्य परिजन शादी करा रहे थे। दुल्हन और उसके भाई ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन ने दूसरी जाति के युवक से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस पर भाई ने 112 पर कॉल कर शादी रुकवा दी।
विज्ञापन

दूल्हे के परिजन ने मोहल्ले के लोगों से दूसरी दुल्हन ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाई। इससे कि बरात दुल्हन के साथ में लौट सके। इस पर मोहल्ले में रहने वाली सनी की मां राजकुमारी दूसरी दुल्हन की तलाश के लिए जाहरवीर मंदिर के बाबा बलदेव दास के पास गईं। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को हुई तो वह भड़क गए। सनी का आरोप है कि मां को मंदिर से लौटते वक्त दुल्हन के भाई, प्रेमी समेत अन्य लोगों ने बाइकों से घेर लिया। बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में सनी ने दुल्हन, उसके भाई, प्रेमी, मां समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि घटना चार दिन पहले की है। प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed