{"_id":"6a397946d94885e3f9098113","slug":"kasganj-barrier-won-thanks-to-saqib-ghazis-168-runs-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149628-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: साकिब गाजी के 168 रनों की बदौलत कासगंज बैरियर जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: साकिब गाजी के 168 रनों की बदौलत कासगंज बैरियर जीता
Mon, 22 Jun 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो40कासगंज क्रिकेट अकादमी के कोच अंकित यादव खिलाड़ी साकिब गाजी मैन ऑफ मैच का पुरस्कार द
कासगंज। क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर चल रही कासगंज प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबले में कासगंज बैरियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। मैच में साकिब गाजी की विस्फोटक बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने 168 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कासगंज बैरियर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 296 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। साकिब गाजी ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर लोकमान्य दास पब्लिक स्कूल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 130 रनों पर ऑलआउट हो गई। कासगंज बैरियर की ओर से गगन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए साकिब गाजी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार उन्हें कासगंज क्रिकेट अकादमी के कोच अंकित यादव द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर रविकांत आर्य, मनोज कुमार, अनुज कुमार, राहुल कुमार सहित कई खेल प्रेमी और आयोजन से जुड़े लोग मौजूद रहे। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।