{"_id":"66ddb0424a1642efe90addbc","slug":"kanwariya-riding-bike-died-in-road-accident-in-kasganj-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िये की मौत, दो मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िये की मौत, दो मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया
Sun, 08 Sep 2024 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:40 PM IST
सार
कासगंज में सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िये की मौत हो गई। दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में पटियाली क्षेत्र के गांव अशोकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
मृत कांवड़िया सुरजीत (28) पुत्र श्रीकृष्ण एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला चेतराम गांव का निवासी था। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद उसके भाई अवनीश ने बताया कि उसका भाई सुरजीत कादरगंज घाट से कांवड़ लेने के लिए बाइक से अन्य साथियों के साथ शनिवार की दोपहर में दो बजे घर से निकला था।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर वापस लौटने के दौरान पटियाली क्षेत्र के अशोकपुर गांव के पास, उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
भाई अवनीश ने बताया कि भाई सुरजीत का विवाह अंजू से हुआ। इन पर दो पुत्रियां जाह्नवी (3 वर्ष) और वंदना (4 माह) की है। भाई की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया।