{"_id":"698b7a9ea98e7474b40a97a2","slug":"kanwar-mela-route-diversion-will-be-in-effect-from-february-12-to-15-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143313-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कांवड़ मेला, 12 से 15 फरवरी तक रूट डायवर्जन रहेगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कांवड़ मेला, 12 से 15 फरवरी तक रूट डायवर्जन रहेगा लागू
Wed, 11 Feb 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व के कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने लहरा व कछला गंगाघाट से कांवड़ियों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यह रूट डायवर्जन 12 से 15 फरवरी तक लागू रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने रूट डायवर्जन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जनपद एटा से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट कर मंडी तिराहा कासगंज से सहावर, गंजडुण्डवारा, क्षेत्र होते हुए कादरगंज पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे।
वहीं हाथरस से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट कर मंडी तिराहा कासगंज से सहावर, गंजडुंडवारा, क्षेत्र होते हुए कादरगंज पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन हजारा नहर पुल से मामो बाईपास से गोरहा नहर पुल से डायवर्ट कर सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे।
कछला गंगा घाट से जनपद की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन दुपहिया मोड़ नगरिया थाना क्षेत्र सोरोंजी से डायर्वट होकर सहावर से अमांपुर से एटा होते हुए अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
जनपद बदायूं से कासगंज की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कादरगंज गंगापुल से सिकन्दरपुर वैश्य से गंजडुंडवारा से सिढ़पुरा होते हुए अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
उन्होंने बताया कि जनपद अलीगढ एवं हाथरस से कासगंज आने वाली समस्त रोडवेज बसें एटा होकर कासगंज आएंगी। कासगंज से बरेली बदायूं की तरफ जाने वाली समस्त रोडवेज बसें राजकोल्ड तिराहा से चांड़ी तिराहा से सहावर, गंजडुंडवारा, कादरगंज गंगापुल होते हुए जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगी। उन्होंने बताया कि सोरोंजी से मिरहची बॉर्डर तक कांवड़ियों के लिए वन-वे ट्रैफिक 12 से 15 फरवरी तक किया गया है। कांवड लेन में किसी भी प्रकार के वाहन का आना प्रतिबंधित रहेंगे
पांच पार्किंग स्थल बनाए
कासगंज। कांवड़ मेले को देखते हुए पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। एक पार्किंग स्थल लहरा घाट, दूसरा पार्किंग स्थल लहरा गांव में बनाया गया है। जबकि तीसरा पार्किंग स्थल कुष्ठ आश्रम पर, चौथा पार्किंग स्थल घोड़ा मेला ग्राउंड एवं पांचवा पार्किंग स्थल मेला ग्राउंड को बनाया गया है।