फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Identical geo-locations recorded for two schools in Pilkhuni.

Kasganj News: पिलखुनी के दो विद्यालयों की जियो लोकेशन एक जैसी दर्ज

Thu, 03 Sep 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण से पहले विद्यालयों की जियो लोकेशन के सत्यापन में बड़ी खामी सामने आई है। पिलखुनी के दो विद्यालयों की अक्षांश-देशांतर लोकेशन एक समान दर्ज मिलने से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने तत्काल लोकेशन दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह मामला शांति स्वरूप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिलखुनी और सरदार सिंह इंटर कॉलेज पिलखुनी से जुड़ा है। विभागीय जांच के दौरान दोनों विद्यालयों की जियो लोकेशन एक ही स्थान की अंकित पाई गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुताबिक, एक ही स्थान से एक से अधिक विद्यालयों की लोकेशन दर्ज होना व्यावहारिक नहीं है जिससे परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के दौरान विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का आकलन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने संबंधित विद्यालयों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे परिषद के मानकों के अनुसार अपनी सही जियो लोकेशन तुरंत अपडेट कर इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि संशोधित रिपोर्ट समय से उच्चाधिकारियों को भेजी जा सके। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में विद्यालयों की सही अक्षांश-देशांतर लोकेशन को मुख्य आधार बनाया जा रहा है, जिसके चलते विभाग सभी विद्यालयों की लोकेशन का बारीकी से परीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed