{"_id":"6aa04d309958871d000cea8b","slug":"i-swear-i-will-jump-into-the-canal-and-end-my-life-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153476-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हम कसम खा रहे हैं...नहर में कूदकर जान दे देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हम कसम खा रहे हैं...नहर में कूदकर जान दे देंगे
विज्ञापन
फोटो36कासगंज के नदरई स्थित हजारा नहर में डूबे देवर -भाभी की तलाश करते पीएसी फ्लड यूनिट के जव
कासगंज। हम कसम खाते हैं, हजारा नहर में कूदकर जान दे रहे हैं...रात करीब 3 बजे बड़े भाई के मोबाइल पर आई इस एक कॉल के बाद देवर-भाभी का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद नदरई स्थित पिकनिक प्वाइंट से दोनों ने हजारा नहर में छलांग लगा दी।
मंगलवार सुबह नहर किनारे दोनों के मोबाइल, जेवर और बैग मिलने से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस और पीएसी फ्लड यूनिट नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
सोमवार सुबह छोटा भाई कासगंज से दवा लेने की बात कहकर निकला था। उधर, पानीपत में रहने वाले उसके बड़े भाई जब दोपहर को कमरे पर खाना खाने पहुंचा तो उसकी पत्नी नहीं मिली। चार साल की बच्ची घर पर अकेली थी। पति ने छोटे भाई को फोन किया तो पता चला कि पत्नी और उसका छोटा भाई दिल्ली में साथ हैं। इसके बाद दोनों के फोन स्विच ऑफ हो गए।
विज्ञापन
पति खोजबीन करते हुए दिल्ली तक पहुंच गया। इसी बीच देर रात करीब 3 बजे युवक ने भाई को फोन कर कसम खाते हुए कहा कि वे दोनों नदरई स्थित हजारा नहर में कूदकर जान दे रहे हैं। भाई के समझाने के बावजूद उन्होंने फोन काट दिया और नंबर बंद कर लिया।
मंगलवार सुबह पीआरवी की सूचना पर जब सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तो नहर किनारे एक थैला और बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को महिला की नथुनी और बिछुआ, दोनों के पासपोर्ट साइज फोटो और ड्राइविंग लाइसेंस, 4 एटीएम कार्ड, एक जोड़ी महिला के कपड़े, 5 हजार रुपये नकद और दोनों के बंद मिले मोबाइल फोन मिले हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अवैध संबंधों की बात आई सामने
पुलिस की शुरुआती जांच में अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। बड़े भाई ने वर्ष 2021 में गांव की ही युवती से प्रेम विवाह किया था। मई 2025 से 2026 के बीच युवक अंबाला में अपने भाई और भाभी के साथ एक ही कमरे में रहता था। इसी दौरान देवर और भाभी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस वजह से दोनों के यह कदम उठाने की आशंका है। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
प्रथम दृष्टया मामला देवर-भाभी के अवैध संबंध में नहर में कूदकर जान देने का प्रतीत हो रहा है। परिजन की मौजूदगी में पीएसी फ्लड यूनिट को बुलाकर नहर में दोनों की तलाश कराई गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। - आंचल चौहान, सीओ सदर