{"_id":"68deb29248ca94ecad032956","slug":"husband-strangled-his-wife-to-death-on-farm-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत पर दंपती में हुआ झगड़ा...पत्नी को उतार दिया माैत के घाट, इस हाल में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत पर दंपती में हुआ झगड़ा...पत्नी को उतार दिया माैत के घाट, इस हाल में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 02 Oct 2025 10:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:43 PM IST
सार
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। एएसपी सुशील कुमार व सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर महिला की मौत के बारे में पुलिस कर्मियों पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी कोतवाली के गांव नगला बिहारी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी, पत्नी को मक्का की फसल काटने के बहाने खेत पर ले गया था। हत्या के बाद उसने शव को मक्का की फसल के पुआल के नीचे छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला बिहारी निवासी राजू बृहस्पतिवार सुबह पत्नी गुंजन को मक्का की फसल काटने के बहाने खेत पर ले गया। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पुआल के नीचे छिपा दिया। महिला की हत्या के बारे में किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से महिला का शव बरामद कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। एएसपी सुशील कुमार व सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर महिला की मौत के बारे में पुलिस कर्मियों पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को मक्का की फसल के पुआल में छिपा दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।