फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Husband Consumes Poisonous Substance After Argument with Wife

Kasganj News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खाया विषाक्त पदार्थ

Thu, 07 May 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 07 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला राजा में मंगलवार की रात पत्नी से झगड़े के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार सुबह उपचार में लाभ न मिलने पर परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला राजा निवासी नन्हें (23) पुत्र महेंद्र की मंगलवार शाम को पत्नी सरिता से घरेलू विवाद हो गया। विवाद के बाद रात को उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन के हाथ-पांव फूल गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल में मौजूद भाई हरकेश ने बताया कि उनके भाई की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसलिए उसे निजी अस्पताल ले जा रहे हैं। परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed