फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Hundreds of acres of crops submerged due to breach in Kalani Rajbaha in kasganj

Kasganj: कलानी रजबहा की खंदी कटी...सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, कई मकान गिरे; बाढ़ जैसे हालात

Thu, 11 Sep 2025 05:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 11 Sep 2025 05:46 PM IST
सार

स्कूल भवन के पीछे पानी भरा होने के कारण भवन की नींव कमजोर हो गई और दो कमरे गिर गए। सरावल में दो मकानों की दीवार गिर गई। सिंचाई विभाग ने कटी खंदी की मरम्मत शुरू करा दी है।

विज्ञापन
Hundreds of acres of crops submerged due to breach in Kalani Rajbaha in kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में सिढ़पुरा क्षेत्र के कलानी रजबहा की खंदी कटने से चार गांव की सैंकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। गांवों में बंबा का पानी भर जाने से बाढ़ जैसे हालात बने हैं। स्कूल भवन के दो कमरे भी गिर गए, तो अन्य भवन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। किसान चिंतित हैं और शासन से मदद की गुहार लगाई है। सिंचाई विभाग ने कटी खंदी की मरम्मत का काम शुरू कराया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक पानी अधिक होने के कारण रजबहा ओवरफ्लो चल रहा था। पानी के दबाव से करीब 10 दिन पूर्व खंदी कट गई थी। इसे सही करा लिया गया, लेकिन उस समय पानी खेतों में भर गया था। इसके बाद फिर खंदी में कटान हुआ। 
विज्ञापन


 

दो दिन पूर्व भी खंदी में और कटान हो गया। इससे स्थिति और विकराल हो गई। नगला भिकारी, सरावल, दहेलीखुर्द और नगला किलू के किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि जलमग्न हो गईं। कई घरों में पानी घुस गया। लगातार पानी भरे रहने के कारण कायमपुर-सरावल मार्ग पर मलखान सिंह स्कूल के दो कमरे गिर गए। 

बताया गया कि स्कूल भवन के पीछे पानी भरा होने के कारण भवन की नींव पानी से कमजोर हो गई और दो कमरे गिर गए। सरावल में राजेश सिंह और अरवेश वर्मा के मकान की दीवार गिर गई। वहीं कमलेश वर्मा के घर का एक कमरा भी गिर गया। 

 

मोनू का टीनशेड गिर गया। इसके अलावा नौशाद खान,ममतेश शाक्य और वेदराम के मकान की दीवार भी गिर गई। उमेश राठौर के मकान की दीवार चटक गई। ऐसी स्थिति राजेंद्र के मकान की है। 

वहीं अमर सिंह, राजेश शाक्य और कमलेश का मकान पानी से ढह गया। सरावल ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि यतेंद्र कुमार ने बताया कि 10 दिनों से यह समस्या बनी हुई है। खंदी कटने से क्षेत्र में रजबहा के पानी से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। काफी नुकसान हुआ है। फसलें बर्बाद हो गईं। 

 
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने मरम्मत का काम मौके पर शुरू कराया है। रेत की बोरियां भरकर रजबहा की कटी खंदी का सही किया जा रहा है। पानी अधिक होने के कारण खंदी की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है।

रजबहा का रोका गया पानी
गोरहा नहर से निकलने वाले कलानी रजबहा में पानी अधिक चल रहा था। नहर में 500 से 600 क्यूसेक पानी का प्रवाह बना हुआ है। झावर से रजबहे में पानी रोका गया है। शुक्रवार तक रजबहा के पानी में कमी आएगी। तभी खंदी की पूरी मरम्मत हो सकेगी।

मरम्मत के लिए नहीं निकलने दी जेसीबी
रजबहा की मरम्मत करने के लिए सिंचाई विभाग ने कर्मियों की टीम भेजी। मिट्टी की खुदाई के लिए जेसीबी को खेत में होकर निकाला जाना था। एक किसान ने जेसीबी खेत से नहीं निकलने दी। इस बात पर विवाद हुआ। सिंचाई विभाग के जेई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने समझाकर जेसीबी निकलवाई तब जाकर काम शुरू हो पाया।

रजबहा की कटी खंदी की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। यह कार्य जल्द पूरा होगा। रजबहा का प्रवाह भी रोका गया है। समस्या का शीघ्र समाधान होगा -गुलरेज, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed