{"_id":"693b06313ba21d769c004497","slug":"hockey-player-nirottam-selected-in-divisional-team-kasganj-news-c-25-1-agr1063-938798-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हॉकी खिलाड़ी निरोत्तम मंडलीय टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हॉकी खिलाड़ी निरोत्तम मंडलीय टीम में चयनित
Thu, 11 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। राज्य स्तरीय सीनियर समन्वय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में निरोत्तम का चयन टीम में हो गया है। अब वह रामपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर होने वाली पुरुष हॉकी प्रतियाेगिता के लिए मंडलीय टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल के बाद 10 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए भेजे गए। इनमें से निरोत्तम ने मंडलीय टीम में अपनी जगह बना ली। उन्होंने बताया कि 19 से 24 दिसंबर तक रामपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी मंडल की टीम के साथ उसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन