फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Hoardings and flexes removed from dividers and intersections

Kasganj News: डिवाइडर और चौराहों से उतारे गए होर्डिंग व फ्लेक्स

Tue, 10 Feb 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 10 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hoardings and flexes removed from dividers and intersections
फोटो35बिलराम गेट पर डिबाइडर से फ्लेक्स उतारते पालिका कर्मी।संवाद
कासगंज। नगर पालिका परिषद ने सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और डिवाइडर पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व फ्लेक्स के खिलाफ मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 250 से अधिक अवैध होर्डिंगऔर फ्लेक्स हटाए गए। यह कार्रवाई अमर उजाला में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद की गई।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और डिवाइडर पर लगे विद्युत खंभों पर बड़ी संख्या में होर्डिंग और फ्लेक्स लगाए गए थे। इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी, बल्कि यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। अमर उजाला ने 8 फरवरी से 10 फरवरी तक अवैध होर्डिंग को लेकर समाचार प्रकाशित किए गए। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने इस खबर का संज्ञान लिया। मंगलवार को पालिका कर्मियों ने नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान डिवाइडर पर लगे बिजली के पोलों से फ्लेक्स उतारे गए और चौराहों व मार्गों से अवैध होर्डिंग हटाए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने बताया कि डिवाइडर पर लगे विद्युत खंभों पर फ्लेक्स और बैनर लगाने की अनुमति नहीं है। अन्य स्थानों पर भी नगर पालिका की पूर्व अनुमति के बिना होर्डिंग लगाना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और फ्लेक्स को हटाने की कार्रवाई की गई है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नियमों का पालन करें और बिना अनुमति के होर्डिंग व फ्लेक्स न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed