फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   High speed car hits bike, one dead

Kasganj News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 30 May 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 30 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
High speed car hits bike, one dead
फोटो20मृतक हुकुम सिंह का फाइल फोटो।
कासगंज। सदर कोतवाली के नदरई गेट क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दोनों युवक कार को गैराज में खड़ी करने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गंदा नाला पुलिया नंबर 5 निवासी हुकुम सिंह बृहस्पतिवार की रात करीब 10:30 बजे बाइक पर सवार होकर पाल नगर फाटक के पास निवासी हरिओम पुत्र भजनलाल के साथ घर लौट रहे थे। हुकुम सिंह के भाई राजीव ने बताया कि इसी दौरान द्रौपदी देवी जाजू स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हुकुम सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हरिओम को हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हरिओम पैर से दिव्यांग हैं। हादसे में उनका कृत्रिम पैर भी अलग होकर गिर गया था। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की नंबर प्लेट उखाड़कर ले गया आरोपी चालक
कासगंज। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी चालक कार से बाहर निकला और कार की नंबर प्लेट उखाड़कर साथ ले गया। ताकि कार पर लगी नंबर प्लेट के जरिये उसे आसानी से ट्रेस नहीं किया जा सके। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed