{"_id":"6a36e447db6522879c0c4d08","slug":"heatwave-affects-peoples-health-23-patients-admitted-to-the-district-hospital-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149503-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लू ने बिगाड़ी लोगों की सेहत, 23 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लू ने बिगाड़ी लोगों की सेहत, 23 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 21 Jun 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। हालत गंभीर होने पर 23 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जबकि ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
जिले में लगातार तपते मौसम और लू चलने से लोगों की सेहत पर असर देखा गया। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार के 278, सांस संबंधी समस्याओं के 210 और डायरिया के 68 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई। दोपहर के समय मरीजों का दबाव सबसे अधिक रहा, जिससे इमरजेंसी सेवाओं पर भी अतिरिक्त भार बढ़ गया। चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
इन लक्षणों को न करें नजर अंदाज
-तेज बुखार, शरीर का तापमान बढ़ना
-अत्यधिक प्यास लगना
-चक्कर आना
- सिरदर्द होना
-उल्टी आना
-कमजोरी और बेहोशी आना
इन बातों का रखें ध्यान
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें
- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें
, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें
-हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
-सिर को ढककर बाहर निकलें
-चक्कर, उल्टी या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें