{"_id":"69860ea228e6bc4c210b9505","slug":"heard-the-problems-of-political-parties-on-sir-gave-instructions-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143119-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एसआईआर पर राजनीतिक दलों की समस्याएं सुनीं, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एसआईआर पर राजनीतिक दलों की समस्याएं सुनीं, दिए निर्देश
विज्ञापन
फोटो16कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह व मौजूद अन्य
विज्ञापन
कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक और संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय निखिल गजराज ने शुक्रवार को जिले में एसआईआर कार्य की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमानुसार नोटिस की सुनवाई, दावों और आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान राजनीतिक दलों के लोगों की समस्याएं सुनी गईं। एसआईआर कार्य कर रहे लोगों को किसी पात्र का नाम नामावली से वंचित न रहने और नोटिस की सुनवाई में लापरवाही न बरतने को कहा।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विशेष रोल प्रेक्षक का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 के आधार पर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है जिसमें 8,85,678 मतदाता हैं। 6 जनवरी से मतदाता सूची की प्रविष्टियाें में संशोधन व आपत्ति का निस्तारण तहसील स्तर पर किया जा रहा हैं। अनुपस्थित मतदाताओं की सूची एवं दावों का प्रारूप जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिले में 6 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक फाॅर्म-6 कुल 16181, फाॅर्म-7 कुल 330 और फाॅर्म-8 कुल 5833 संख्या में भरे गए हैं। इन पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस दाैरान एसआईआर कार्य से जुड़े अधिकारी माैजूद रहे।