फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Grand decorations at Maa Chamunda Devi Temple; devotees to flock in large numbers.

Kasganj News: भव्य सजा मां चामुंडा देवी मंदिर, उमड़ेंगे भक्त

Sun, 11 Oct 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 11 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Grand decorations at Maa Chamunda Devi Temple; devotees to flock in large numbers.
फोटो41कासगंज में चामुंडा गेट पर लगाई गई बेरी केडिंग । संवाद
कासगंज। नवरात्र के प्रथम दिन मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए शहर के मां चामुंडा देवी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर अस्थायी चौकी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यातायात पुलिस ने भी सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए हैं। नवरात्र को लेकर शहर के प्रमुख मां चामुंडा देवी मंदिर में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। यहां नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। सुबह से लेकर देर शाम तक दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। मंदिर की साज-सज्जा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए कारीगर दिनभर जुटे रहे। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से मंदिर को आकर्षक रूप दिया गया है। श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता के लिए मुख्य द्वार पर अस्थायी चौकी बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। नवरात्र के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने मंदिर के आसपास बैरीकेड लगाएं। शांतापुरी कॉलोनी स्थित काली मंदिर में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को सजाने-संवारने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed