फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Hazrat Ali's birthday celebrated at Sunni Jama Masjid

Kasganj News: सुन्नी जामा मस्जिद में मनाया गया हजरत अली का जन्मदिन

Sun, 04 Jan 2026 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 04 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Ali's birthday celebrated at Sunni Jama Masjid
फोटो14सहावर के मोहल्ला काजी स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में मौला अली का जन्मदिन मनाते लोग। संवाद
सहावर। मोहल्ला काजी स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में हजरत अली का जन्मदिन अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर एक भव्य महफिल का आयोजन किया गया, इसमें काफी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान से हुई। इसके बाद नात और मनकतब का सिलसिला चला। महफिल में मौलाना अकिकुलरहमान ने हजरत अली की जिंदगी, उनकी इंसाफ पसंदी, इल्म और बहादुरी पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि हजरत अली की शिक्षाएं इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश देती हैं, जिन पर अमल कर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शायरों और नोहाख्वानों ने हजरत अली की शान में मनकबत और कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। कार्यक्रम में हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती कासिमुल कादरी, अशरफी किब्ला गौसिया दारूल इफ्ता काशीपुर उत्तराखंड और हजरत अल्लामा मौलाना सैयद उवैस मियां अशरफी काशीपुर उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंत में देश और समाज की तरक्की, आपसी भाईचारे, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही समाज से नफरत, ज़ुल्म और नाइंसाफी को खत्म करने की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुशीर अहमद खां, उबैद अली, शरिक खान, सोहिल खान, आकिब खान, सदीम, अनस, इमरान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed