Kasganj News: भाजपा नेता के कार्यालय में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
कासगंज में भाजपा नेता के कार्यालय में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गुरुवार की सुबह भाजपा नेता के कार्यालय में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घर से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग जमा हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
सीसीटीवी कैमरे से निकलने लगा धुआं
घटना सिढ़पुरा कस्बा की है। यहां के रहने वाले भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता के कार्यालय पर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे आग लग गई। घटना के समय कम्प्यूटर ऑपरेटर काम कर रहा था। अचानक सीसीटीवी कैमरे से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग कार्यालय में पैल गई।
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में दिया प्रार्थना-पत्र, कुछ ही घंटों में आ सकता फैसला
कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पाया काबू
कुछ ही पल में हॉल में रखा फर्नीचर व अन्य सामान में आग पकड़ ली। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की खबर पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। हालांकि तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85
पांच लाख का सामान जला
घटना की जानकारी पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे हॉल में रखा फर्नीचर सहित चार से पांच लाख का सामान जल गया है।