{"_id":"69e3f6e7b883bf23850c99c6","slug":"geeta-teaches-the-path-of-action-kasganj-news-c-175-1-kas1009-146396-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गीता सिखाती कर्म की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गीता सिखाती कर्म की राह
Sun, 19 Apr 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28 - कासगंज के संकट मोचन धाम सैलई में आयोजित वार्षिक जयंती समारोह में आयोजित कार्यक्रम को
- फोटो : udhampur news
कासगंज। केरल और बिहार के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान का कहना है कि गीता का दिव्य संदेश मानव जीवन को कर्म, सत्य और आध्यात्मिक मूल्यों की दिशा प्रदान करता है। गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है। यह मनुष्य को निष्काम कर्म का पाठ पढ़ाती है और समाज में सत्य, शिव और सुंदरम की भावना को स्थापित करने का संदेश देती है। ये बातें उन्होंने गांव सैलई में संकट मोचन धाम के वार्षिक जयंती समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि गीता हमें सिखाती है कि कर्तव्य पालन ही सच्चा धर्म है और फल की चिंता किए बिना कर्म करना ही जीवन का सर्वोच्च आदर्श है। गीता का संदेश व्यक्ति को आत्मबल, संयम और धैर्य के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है। यह ग्रंथ विविधताओं में एकता का संदेश देता है और जियो और जीने दो की भावना को सुदृढ़ करता है। गीता का दर्शन आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना प्राचीन काल में था। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष प्रज्ज्वलित कर किया। सि अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर दाऊजी मंदिर मथुरा के गोपेश्वर महाराज, पूर्व जिला न्यायाधीश एवं विधि सलाहकार (राज्यपाल उत्तर प्रदेश) एसएस शुक्ला, सोरोंजी पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, कानपुर के लेखक उमाकांत द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वार्षिक जयंती समारोह में पत्रिका पारायणम् का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश भंवर सिंह ने की। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों और साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच का संचालन पूर्व न्यायाधीश एवं विधि सलाहकार (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) आरबी शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व न्यायाधीश पीएन पाराशर ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
-- -- --
यह रहे मौजूद
डॉ. श्रीकृष्ण शरद, डॉ. विकास गुप्ता, भाजपा नेता डॉ. दिनकर राव चतुर्वेदी, गौरीशंकर शर्मा, अनुराग वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, विशाल भारद्वाज, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, अनीता उपाध्याय, अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस, राम बाबू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
डॉ. श्रीकृष्ण शरद, डॉ. विकास गुप्ता, भाजपा नेता डॉ. दिनकर राव चतुर्वेदी, गौरीशंकर शर्मा, अनुराग वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, विशाल भारद्वाज, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, अनीता उपाध्याय, अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस, राम बाबू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो 28 - कासगंज के संकट मोचन धाम सैलई में आयोजित वार्षिक जयंती समारोह में आयोजित कार्यक्रम को- फोटो : udhampur news
विज्ञापन