फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Garbage being openly dumped on the Kanwar route; questions raised over administration's claims.

Kasganj News: कांवड़ मार्ग पर खुलेआम डंप हो रहा कचरा, प्रशासन के दावों पर उठे सवाल

Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Garbage being openly dumped on the Kanwar route; questions raised over administration's claims.
फोटो19सोरोंजी मार्ग पर ​भिटौना पुलिया के पास फेंका गया कूड़ा-कचरा ।संवाद
कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है और प्रशासन रास्तों को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। लेकिन दूसरी तरफ सोरोंजी मार्ग पर सड़क किनारे खुलेआम फेंका जा रहा कूड़ा इन दावों की पोल खोल रहा है। इस रास्ते पर लगे कचरे का ढेर न केवल बदबू फैला रहे हैं, बल्कि कांवड़ियों और आम राहगीरों के लिए भी बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन

सोरोंजी मार्ग पर भिटौना नाले के पास सड़क किनारे भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। बारिश के कारण यह कूड़ा सड़ने लगा है, जिससे पूरे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और तेज दुर्गंध आ रही है। चूंकि कांवड़ यात्रा के दौरान इसी रास्ते से हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं, इसलिए यह गंदगी उनकी सुविधा और सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

रोज सफाई न होने से प्लास्टिक और अन्य कचरा चारों तरफ फैल रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय कारोबारी हर्षल बंसल ने मांग की है कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सोरोंजी मार्ग से इस कूड़े को हटाया जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर सदर एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोर-जगत से चल रही हैं। सोरोंजी मार्ग पर जल्द ही विशेष अभियान चलाकर पूरी तरह साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही, एनएचएआई के कर्मचारियों के साथ मिलकर रास्ते के गड्ढों को भरने का काम भी किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed