Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fraudster posing as an SDO swindles people by promising to reduce electricity bills

Kasganj News: फर्जी एसडीओ बनकर बिजली बिल कम कराने के नाम पर ठगी

Wed, 18 Nov 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत निगम का फर्जी एसडीओ बनकर एक युवक से बिजली का बकाया बिल कम कराने के नाम पर करीब 40 हजार रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने रकम लेकर जाली रसीदें थमा दीं। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला जय-जयराम नन्नी चौक निवासी करन सक्सेना ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े भाई पर दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में उन्हें विद्युत निगम के छर्रा अड्डा स्थित कार्यालय में जुर्माना जमा करना था। 14 नवंबर 2024 को जब वह कार्यालय गए तो वहां एक अज्ञात व्यक्ति मिला जिसने खुद को निगम में एसडीओ बताया। आरोपी ने बिल कम कराने का झांसा देकर पहले 5 हजार रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद फोन करके कुल बिल 57,884 रुपये को 28,000 रुपये में निस्तारित कराने के नाम पर हरिकांत के यूपीआई खाते में 28,000 रुपये तथा समन शुल्क के रूप में नितिन राजपूत के खाते में 7,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने 26,200 रुपये और 8,000 रुपये की दो जाली रसीदें बनाकर पीड़ित को दे दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित ने वह रसीदें निगम के बिल बाबू को देकर एक्सईएन के सामने पेश कीं तो जांच में वे फर्जी पाई गईं। वहां उसे पता चला कि निगम में ऐसा कोई एसडीओ तैनात नहीं है। राहुल नाम का व्यक्ति कार्यालय में आता-जाता रहता है। जब पीड़ित ने आरोपियों से रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों राहुल शर्मा, हरिकांत और नितिन राजपूत निवासी भगीपुर कॉलोनी शिकोहाबाद रोड जिला एटा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed