{"_id":"69861141baff0c2512026334","slug":"four-year-old-innocent-child-dies-after-being-hit-by-a-loader-kasganj-news-c-175-1-agr1054-143107-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लोडर की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लोडर की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की माैत
विज्ञापन
फोटो05मृतक मासूम बालिका हर्षिता का फाइल फोटो।
कासगंज। अमांपुर के गांव लखमीपुर में शुक्रवार सुबह लोडर ने सड़क किनारे खेल रही चार वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की माैत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी वाहन चालक को माैके पर पकड़ लिया। हालांकि बाद में चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा। परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
मृतका के पिता मोरध्वज ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बेटी हर्षिता सड़क किनारे खेल रही थी। तभी कासगंज की ओर से आ रहे लोडर वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गई। घटना का पता चलने पर बच्ची को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। बालिका की मौत के बाद उसकी मां विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना करने वाले लोडर को जब्त कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।