फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mart smoldered for 24 hours; smoke rose again.

Kasganj News: 24 घंटे तक सुलगता रहा मार्ट, दोबारा उठा धुआं

Thu, 17 Sep 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mart smoldered for 24 hours; smoke rose again.
फोटो43कासगंज के एसबी प्लाजा में दोबारा से आग लगने की सूचना के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मास्
कासगंज। विशाल मेगा मार्ट के वेयरहाउस में बुधवार को लगी आग 24 घंटे के बाद भी धधकती रही। धुएं के गुबार उठते रहे। दमकल कर्मियों ने पूरी रात आग बुझाने में ताकत झोंक दी। सुबह फिर से धुआं उठने लगा तो दमकल कर्मियों ने दोबारा पहुंचकर काबू पाया। इस दरम्यान आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। दोपहर बाद आग बुझाई जा सकी। इसके बाद वेयरहाउस से जले हुए सामान को बाहर निकाला गया। वहीं प्रशासन ने प्लाजा स्वामी और वेयरहाउस के प्रबंधन को नोटिस देकर आग लगने के पीछे अग्निशमन इंतजाम में कमी और लापरवाही पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नदरई गेट बाजार स्थित एसबी प्लाजा में मेगा मार्ट के वेयरहाउस में सुलगती आग के कारण पूरे बाजार में दहशत फैली रही। आसपास के दुकानदारों ने भी दुकानें नहीं खोलीं। आसपास रहने वाले लोग भी ऊहापोह की स्थिति में रहे। कई घरों को खाली भी करा लिया गया था। दमकल की गाड़ियों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर तक बाजार में ट्रैफिक डायवर्ट करके निकाला गया। वेयरहाउस में काफी सामान भरा हुआ था, जिसमें तेल, घी, साबुन, सर्फ, कपड़े, प्लास्टिक का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्टेशनरी, खिलौने और खाद्य सामग्री शामिल थी। काले गाढ़े धुएं के कारण आसपास घुटनभरा माहौल रहा। बृहस्पतिवार को बाजार के वातावरण में सामान जलने की दुर्गंध लगातार बनी रही।
विज्ञापन

एसडीएम एसएन त्रिपाठी, सीओ आंचल चौहान, तहसीलदार बलवंत सिंह, सीएफओ आरके तिवारी और एफएसओ नितेश शर्मा बृहस्पतिवार को भी मौके पर डटे रहे।
---------------------

धुएं से एक फायरकर्मी हुआ बेहोश
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे चार दमकलें प्लाजा पर पहुंचीं तो लोग फिर दहशत में आ गए। दमकलकर्मियों ने सुलगती आग को बुझाने की कवायद शुरू की। कई फायरकर्मी वेयरहाउस के भीतर धुएं की घुटन के बीच आग बुझा रहे थे। इस दौरान एक फायरकर्मी धुएं से बेहोश हो गया लेकिन अन्य साथियों ने तत्काल मदद की। काफी देर बाद हालात सामान्य हुए। दूसरे जिले से आया एक अन्य फायरकर्मी धुएं के गुबार में रास्ता भटक गया, जिसे अन्य फायरकर्मियों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------


प्लाजा स्वामी और मेगा मार्ट के
मैनेजर को दिया गया नोटिस
कासगंज। शहर के बीचों-बीच स्थित एसबी प्लाजा में संचालित विशाल मेगा मार्ट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डीएम प्रणय सिंह के निर्देश पर सदर तहसील के एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने प्लाजा स्वामी एवं विशाल मेगा मार्ट मैनेजर को नोटिस जारी करके जानकारी मांगी है। नोेटिस में अग्निशमन के इंतजाम, भवन के मानचित्र सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। दूसरी ओर, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह ने भी प्लाजा का निरीक्षण किया। दोनों को शुक्रवार तक नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
----------------------

आग बुझाने में झुलसी कैफे संचालिका

कासगंज। एसबी प्लाजा परिसर में कैफे का संचालन करने वाली महिला नेहा राघव बुधवार को आग बुझाने की कोशिश में झुलस गईं। उन्होंने बताया कि जिस समय मेगा मार्ट का सायरन बजा तो वह कैफे में मौजूद थीं। वह भी फायर टेंडर लेकर वेयरहाउस पर पहुुंच गई और आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दरम्यान उनका हाथ झुलस गया। पूर्व में नेहा मेगा मार्ट में काम करती थीं।

----------------------------

वर्जन-

आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बृहस्पतिवार को भी धुआं निकलने पर दमकल कर्मियों ने दोबारा पहुंचकर आग बुझाई। भवन स्वामी एवं मेगा मार्ट के प्रबंधक को नोटिस जारी किए गए हैं।
- एसएन त्रिपाठी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed