{"_id":"6ac941a5b74bda999e0fb49f","slug":"food-safety-department-team-raids-sahu-trading-company-kasganj-news-c-175-1-kas1003-155284-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: साहू ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: साहू ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा
विज्ञापन
कासगंज। बरेली से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम साहू ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। टीम ने सहायक आयुक्त राहुल सिंह के नेतृत्व में प्रतिष्ठान से देसी घी के दो नमूने भरे।
लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर बरेली की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शुक्रवार को कासगंज पहुंचीं। इस दौरान टीम ने मोहल्ला मोहन स्थित साहू ट्रेडिंग कंपनी पर औचक छापा मार कार्रवाई की। टीम ने प्रतिष्ठान में रखे घी के स्टॉक को चेक किया। कारोबार से जुड़ी जानकारियां लेते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। जांच के लिए देसी घी के दो नमूने लिए।
देसी घी से भरे टिन को चेक करके सफाई आदि का जायजा लिया। टीम का कहना है कि प्रयोगशाला में जांच के बाद ही घी की गुणवत्ता के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। मामले में साहू ट्रेडिंग कंपनी के मालिक धीरेंद्र साहू ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की बरेली से टीम प्रतिष्ठान पर जांच के लिए आई थी। टीम ने घी की जांच की और दो नमूने ले गई है।
विज्ञापन
वर्जन
साहू ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिष्ठान पर जांच की गई। घी के दो नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। -राहुल सिंह, खाद्य सुरक्षा विभाग टीम प्रभारी