फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Follow-up honour killing: Teenage girl's maternal uncle and uncle arrested

फॉलोअप ऑनर किलिंग : किशोरी के मामा और चाचा गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 09:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
-प्रेमी के साथ जाने पर किशोरी की हत्या कर जला दिया था शव
विज्ञापन

-पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार करके पहले भेज चुकी है जेल
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात झूठी शान की खातिर नाबालिग बेटी की हत्या कर परिजन ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। किशोरी गांव के ही प्रेमी के साथ घर से आगरा चली गई थी। प्रेमी ने ढोलना थाने में प्रेमिका के माता-पिता, मामा, चाचा व गांव के प्रधान प्रतिनिधि समेत 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने किशोरी के चाचा और मामा को बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इससे पहले पुलिस आरोपी पिता को भी जेल भेज चुकी है।

गांव निवासी प्रेमी ने ढोलना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका घर के पास रहने वाली किशोरी से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजन को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। वह किशोरी से मारपीट करते थे। बीती 9 जनवरी को दोनों बिना बताए साथ में आगरा चले गए थे।
विज्ञापन

किशोरी के परिजन को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके मामा और अन्य लोग 10 जनवरी को दोनों को आगरा के एक गुरुद्वारे से पकड़कर वापस गांव ले आए थे। उन्हें घर में बंद करके किशोरी के माता-पिता, मामा, चाचा, जीजा व गांव के कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह परिजन किशोरी को अलग कमरे में ले गए। उसे किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। आरोप है कि किशोरी के पिता, मां, चाचा और मामा ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को श्मशान जला दिया था। इस दौरान मौका पाकर वह उनके चंगुल से बचकर भाग निकला था। वरना उसकी भी हत्या कर देते।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले में ढोलना पुलिस ने आरोपी चाचा और मामा को बुधवार को नदरई के पास हजारा नहर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed