फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Firozabad youth drowned while bathing in the Ganges on Holi festival and went missing

Kasganj News: होली पर्व पर गंगास्नान को पहुंचा फिरोजाबाद का युवक डूबकर लापता

Tue, 03 Mar 2026 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 03 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Firozabad youth drowned while bathing in the Ganges on Holi festival and went missing
फोटो34गंगा में डूबे युवक की तलाश करती पीएसी की फ्लड यूनिट । संवाद
कासगंज। पूर्णिमा के दिन मंगलवार को फिरोजाबाद का एक परिवार गंगा स्नान के लिए कछला गंगाघाट पर पहुंचा। स्नान करते समय बेटा गंगा के गहरे पानी में डूबने लगा। पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की। बेटे को तो बचाने में पिता कामयाब हो गया, लेकिन पिता गहरे पानी में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम डूबकर लापता हुए व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। बताया गया कि फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी विष्णु दीक्षित (30) अपने दस वर्षीय बेटे कार्तिक, भाई दुर्गेश और विनोद के साथ गंगा स्नान करने के लिए आए थे। कासगंज की ओर के किनारे पर आश्रम के पास गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा कार्तिक गहरे पानी में डूबने लगा। विष्णु की नजर बेटे पर पड़ी तो वह उसे बचाने की कवायद में जुट गए। उन्होंने बेटे को तो बचा लिया, लेकिन खुद डूब गए। विष्णु के डूबने की सूचना घाट के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन विष्णु का कोई पता नहीं चला। इसके बाद बदायूं जिले के प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम से तलाश शुरू कराई। 5 घंटे की कवायद के बाद भी गंगा में डूबकर लापता हुए विष्णु का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed