{"_id":"6702975af85833339a0da3cb","slug":"firing-took-place-after-stone-pelting-between-two-parties-over-water-in-kasganj-six-people-injured-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर बवाल: दो पक्षों के बीच पथराव... फायरिंग, घर में घुसकर पीटा; छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर बवाल: दो पक्षों के बीच पथराव... फायरिंग, घर में घुसकर पीटा; छह लोग घायल
Sun, 06 Oct 2024 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:24 PM IST
सार
एटा में पानी को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच पथराव के बाद फायरिंग हुई। दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। इसमें छह लोग घायल हो गया।
विज्ञापन
पानी को लेकर बवाल: दो पक्षों के बीच पथराव... फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार दोपहर लगभग 1 बजे कासगंज जिले के ताजपुर तिगरा गांव के लोगों ने खेत में पानी लगाने गए ग्रामीणों को दौड़ाते हुए पीट दिया। पथराव, फायरिंग करने का भी आरोप है। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। घटना राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के नगला माली गांव की है।
विज्ञापन
सीएचसी अलीगंज में पहुंची घायल शकुंतला ने बताया कि मैं अपने घर पर गोबर का लीपा कर रही थी। तभी तिगरा ताजपुर गांव के कुछ लोग अवैध हथियार, लाठी-डंडों से लैस होकर आए और पीटकर घायल कर दिया। रामादेवी ने बताया कि हम लोग आलू की फसल की भराई कर रहे थे।
विज्ञापन
ताजपुर गांव के लोगों पानी रोक दिया। विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर पीटा है। फायरिंग भी की। कुछ दिन पहले भी गाली-गलौज कर धमकी दी थी। तीन अक्तूबर को हमने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को घायल शकुंतला देवी, कुसुमलता, रंजना, विनय कुमार, गोपी चंद्र, बबलू का सीएचसी अलीगंज पर इलाज व चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों का पूर्व से पैसों का लेनदेन है। दोनो गांव के लोगों के खेत आसपास हैं। ताजपुर गांव के लोगों का सबमर्सिबल लगा हुआ है। पानी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। ताजपुर के आरोपियों ने नगला माली गांव में घुसकर मारपीट की है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग का आरोप गलत है।