फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fire breaks out in cafe in front of petrol pump in Kasganj

UP: पेट्रोल पंप के सामने कैफे में लगी आग...मच गई अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

Sat, 18 Oct 2025 10:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 18 Oct 2025 10:15 PM IST
सार

पेट्रोल पंप के सामने बने कैफे में आग लग गई। लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire breaks out in cafe in front of petrol pump in Kasganj
कैफे में आग लगने से मच गई अफरातफरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में ठंडी सड़क पर स्थित एक कैफे में शनिवार की देर रात सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर कैफे संचालक से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


ठंडी सड़क पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने केतन राज कैफे चलाते हैं। केतन राज ने बताया कि शनिवार की रात कैफे में चाय बना रहे थे। इस दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते कैफे को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। जानकारी होने पर सदर सीओ आंचल चौहान भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि कैफे में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed