{"_id":"6aecc07df2c4ca3a93088647","slug":"fir-filed-against-couple-for-striking-a-man-sitting-at-a-shop-on-the-head-with-a-sickle-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156754-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दुकान पर बैठे युवक के सिर में मारी हंसिया, दंपती पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दुकान पर बैठे युवक के सिर में मारी हंसिया, दंपती पर प्राथमिकी
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव हड़ौरा में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दुकान पर बैठे एक युवक पर आरोपी दंपती ने गालीगलौज के बाद हंसिया से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव हड़ौरा निवासी रीतू पत्नी आदर्श ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अक्तूबर की शाम करीब 4 बजे उनके पति अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान परिवार के ही आरोपी नेम सिंह और उसकी पत्नी सीमा वहां पहुंच गए। दोनों जमीन के बंटवारे पर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे।
पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान सीमा ने उनके पति के सिर पर हसिया से वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण और उपचार कराया गया। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी नेम सिंह और सीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, सीओ