फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR against 37 named and 50 unknown persons in bloody clash

Kasganj News: खूनी संघर्ष में 37 नामजद, 50 अज्ञात पर प्राथमिकी

Sat, 29 Nov 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 29 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बरौना में बृहस्पतिवार शाम को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। फायरिंग की गई थी। इसमें 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मामले में कादरगंज चौकी प्रभारी धीरज कुमार की ओर से दोनों पक्षों के 37 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव बरौना निवासी बालकराम ने बताया था कि उनके पक्ष के लोग बृहस्पतिवार की शाम गंगा पार कटरी में खेत पर काम कर रहे थे। तभी गांव के ही बेचेलाल, श्रीराम और धर्मेंद्र समेत अन्य अज्ञात लोग पहुंच गए थे। जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज करने लगे थे। जब उनके पक्ष ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था। जमकर लाठी-डंडे चले थे और फायरिंग भी की गई। इसमें 8 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना पर सीओ सहावर शाहिदा नसरीन और कादरगंज चौकी इंचार्ज धीरज कुमारफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में चौकी इंचार्ज धीरज कुमार ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि जब वह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर लड़ रहे थे और फायरिंग कर रहे थे।
जांच के दौरान एक पक्ष से जानकी प्रसाद, सुखवीर, अमित, आशारा, धारम, अजब सिंह, वेदराम, यशवीर, पप्पू, हेतराम, सेवाराम, तेज सिंह, राजेंद्र, भूदेव, रामचंद्र, बलवंत, अशोक, मेवाराम, मोहन, सर्वेश, सुक्कन, जय सिंह, हेमराज और रामकिशोर के नाम प्रकाश में आए। वहीं, दूसरे पक्ष से खेमकरन, राहुल, महावीर, पन्नालाल, सोनपाल, दयाराम, झंडू, मेघ सिंह, वीरेन्द्र, धर्मेन्द्र, परमानंद, बेचेलाल और श्रीराम के संघर्ष में शामिल होने की जानकारी मिली। इसके अलावा 50 से 60 अज्ञात लोग भी मारपीट और फायरिंग में शामिल थे।

सीओ सहावर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के 37 नामजद और 60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed