फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Financial aid for 1,275 children held up due to NPCI mapping error.

Kasganj News: एनपीसीआई मैपिंग की चूक से अटकी 1275 बच्चों की सहायता राशि

Sat, 04 Jul 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 04 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिले के 1275 लाभार्थी बच्चों की आर्थिक सहायता इस बार समय पर नहीं पहुंच सकी। वजह बनी बैंक खातों की नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की (एनपीसीआई) मैपिंग अधूरी रह जाना, जिसके चलते पहली तिमाही की किस्त जारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं कोविड के लाभार्थियों को अब वित्तीय वर्ष 2026-27 से आधार आधारित सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में धनराशि भेजी जा रही है। इसके लिए बैंक खाते का एनपीसीआई से लिंक होना अनिवार्य है, लेकिन जिले के 1275 लाभार्थियों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसी कारण पहली तिमाही की सहायता राशि रोक दी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी लाभार्थी जल्द से जल्द अपनी बैंक शाखा में जाकर आधार आधारित एनपीसीआई मैपिंग पूरी कराएं, ताकि भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थियों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से सहायता राशि सीधे भेज दी जाएगी। योजना से संबंधित जानकारी के लिए लाभार्थी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 42, कलेक्ट्रेट में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed