फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fields submerged in water; farmers' hard work drowned along with the crops.

Kasganj News: खेतों में भरा पानी, फसल के साथ डूबी किसानों की मेहनत

Sun, 25 Oct 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 25 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fields submerged in water; farmers' hard work drowned along with the crops.
फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:
सिढ़पुरा। खेतों में 11 दिन से भरा पानी किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। मॉडल ग्राम पंचायत भुजपुरा में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सैकड़ों बीघा भूमि में खड़ी धान, मक्का, घुइयां और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। पानी निकालने के लिए किसान अपनी जेब से डीजल का खर्च उठाकर जनरेटर से सबमर्सिबल चला रहे हैं। फसल बर्बादी के साथ रबी की बुवाई पर भी संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

किसान हुकुम सिंह की 12 बीघा धान की फसल बर्बाद हुई है, जबकि शिव चेतन्य की 17 बीघा में धान और मक्का को नुकसान पहुंचा है। ज्वाला सिंह की 21 बीघा में धान, घुइयां, तोरई और भिंडी की फसल प्रभावित हुई है। दौलत राम की 50 बीघा भूमि में भी धान और सब्जियों की फसल बर्बाद हुई है। महेंद्र सिंह, नौबत राम, पीतम सिंह, गंगा सिंह और तेज सिंह शाक्य की फसलें भी जलभराव की चपेट में हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाह ने बताया कि उन्हें करीब एक सप्ताह पहले समस्या की जानकारी मिली थी। ग्रामीणों के सहयोग से सबमर्सिबल पंप लगवाया गया है। पानी बंबे में निकाला जा रहा है और बिजली न मिलने पर जनरेटर से पंप चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों की बात
खेतों में पानी भरा होने से धान की फसल बर्बाद हो गई है। अब खेत समय से खाली नहीं हुए तो रबी की बुवाई भी पिछड़ जाएगी। इससे अगली फसल पर भी संकट खड़ा हो गया है। -हुकुम सिंह, किसान



खेतों से पानी निकालने के लिए अपनी जेब से डीजल और जनरेटर का खर्च उठाना पड़ रहा है। फसल पहले ही बर्बाद हो रही है, ऊपर से पानी निकालने का अतिरिक्त खर्च किसानों पर भारी पड़ रहा है। - ज्वाला सिंह, किसान




गांव में पानी की निकासी का उचित इंतजाम नहीं होने से खेतों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। अगर निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हुई तो हर बार किसानों को इसी तरह नुकसान उठाना पड़ेगा। - दौलत राम, किसान




पानी भरने से नुकसान हो रहा है। प्रशासन खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करे और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाए, ताकि आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। - शिव चेतन्य, किसान




भुजपुरा में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - शौर्य वर्धन राठौर, तहसीलदार

फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:

फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:

फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:

फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:

फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:

फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:

फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:

फोटो 24 हुकुम सिंह, किसान:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed