फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   February heats up, day temperature reaches 28 degrees

Kasganj News: फरवरी में तपिश बढ़ी, दिन का तापमान 28 डिग्री

Tue, 17 Feb 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
February heats up, day temperature reaches 28 degrees
फोटो 02 कासगंज में तेज धूप से राहत पाने के लिए रेलवे स्टेशन के निकट पेड की छांव में बैठे लोग। स
कासगंज। फरवरी माह में ही जिले में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस क्रम में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो वर्ष 2021 के बाद फरवरी माह में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को तेज हवाएं और बारिश के आसार की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इससे पहले इस वर्ष 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो 2023 के बाद सबसे अधिक रहा था। पारे ने इस रिकाॅर्ड को भी मंगलवार को तोड़ दिया। इस बार तापमान में आई तेजी ने समय से पहले ही गर्मी का एहसास करा दिया है। दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव और छायादार स्थानों का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस बीच मौसम विभाग ने 18 फरवरी के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इस दिन आंधी चलने, बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश होने तथा तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed