फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmers are angry over the high prices of urea.

Kasganj News: यूरिया की महंगी कीमतों पर किसानों में आक्रोश

Fri, 12 Dec 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 12 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers are angry over the high prices of urea.
फोटो 09 सोरोंजी में भाकियु अराजनैतिक के कार्यकर्ता बेठक करते। स्रोत: संवाद
कासगंज। सोरोंजी के गांव महाराजपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान अराजनैतिक संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यूरिया के कट्टे के साथ लगेज लगाकर देने पर किसानों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे जरूरत न होने पर भी उन्हें प्राइवेट विक्रेताओं द्वारा नैनो डीएपी आदि जबरदस्ती थमाई जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याओं से संगठन पदाधिकारियों को अवगत कराया। बताया कि इन दिनों यूरिया का कट्टा लगेज लगाकर ही मिल रहा है। जिससे इसकी कीमत करीब 100 से 150 रुपये तक बढ़ रही है। लगभग 300 रुपये में मिलने वाले यूरिया के साथ दिए जाने वाले उत्पादों के चलते कीमत में 100 से 150 रुपये की वृद्धि हो जाती है और किसानों के इसके लिए करीब 400 से 450 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि रबी की फसलों के लिए सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत है, लेकिन किसानों को यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं बेसरहारा गोवंश भी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला अध्यक्ष संजय प्रजापति ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द संबंधित अधिकारियों का घेराव कर समस्याओं के समाधान की ठोस पहल की जाएगी। हरिशंकर आचार्य ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। यदि हम एकजुट रहें, तो कोई भी समस्या ऐसी नहीं जो हल न हो सके।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ने कहा कि किसानों के साथ हमारा संगठन कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बैठक की अध्यक्षता श्यामलाल ने की इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, भानु प्रकाश, हिमांशु, रिजवान सैफी, जमादार शेख, धर्मपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed