{"_id":"699753a96a94a113e605dfcd","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-nilgai-kasganj-news-c-175-1-agr1054-143684-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नीलगाय की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नीलगाय की टक्कर से किसान की मौत
Thu, 19 Feb 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो11गांव सेवर में नीलगाय की टक्कर से किसान की मौत के बाद जिला अस्पताल में बैठै परिजन । संवा
कासगंज। ढोलना के गांव सेवर में बुधवार रात खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान को नीलगाय ने टक्कर मार दी। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव सेवर निवासी रवेंद्र (44) पुत्र नरेंद्र पाल बुधवार को अपने खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब 8 बजे अचानक आई नीलगाय ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। घायल अवस्था में रवेंद्र अपने घर पहुंचे और परिजन को घटना की जानकारी दी। तत्काल परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। भाई बंटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान सुबह 10 बजे उनकी मौत हो गई। बंटी ने बताया कि रवेंद्र कृषि कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी नव्या (12) और छोटी बेटी दीप्ति (6 ) है। उसकी पत्नी निरमा देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि नील गाय की टक्कर से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।