फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Eye and health check-up of 32 drivers in eye camp

Kasganj News: नेत्र शिविर में 32 वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण

Tue, 13 Jan 2026 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 13 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Eye and health check-up of 32 drivers in eye camp
फोटो39जिला अस्पताल में वाहन चालकों की आंखों की जांच करते नेत्र रोग विशेषज्ञ सीएमएस डॉ.संजीव स
कासगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को जिला अस्पताल में वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 वाहन चालकों का नेत्र व सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तीन वाहन चालकों में मायोपिक (निकट दृष्टि दोष) संबंधी समस्या पाई गई।
विज्ञापन




सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना और डॉ.ग्यास खान ने चालकों की आंखों का परीक्षण किया। तीन वाहन चालक में नेत्र रोग संबंधी समस्या पाई गई। चिकित्सकों ने उन्हें आंखों की विधिवत जांच कराकर चश्मा प्रयोग करने की सलाह दी गई। एआरटीओ ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने वाले व्यक्ति की राहवीर योजना का लाभ मिलेगा। इससे योजना में उसे 25 हजार रुपये सरकार की ओर से देने का प्रावधान है। घायल व्यक्ति को कैशलेस स्कीम से उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, रिफ्लेक्टर न होने आदि मामलों में 132 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान डॉ. सुभी पांडेय डॉ. कौशलेंद्र ,टीएसआई लक्ष्मण सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed