फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Extension of the route of two passenger trains

Kasganj News: दो पैसेंजर ट्रेनों के मार्ग में विस्तार

Sat, 06 Dec 2025 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज से मथुरा जंक्शन चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन के मार्ग का विस्तार किया है। अब यह ट्रेन कासगंज से अछनेरा तक अस्थाई रूप से 1 मार्च तक चलेगी। वहीं कासगंज से गंगापुर सिटी तक 28 फरवरी तक ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन के मार्ग का विस्तार होने से इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 55335-36 का संचालन कासगंज से मथुरा जंक्शन तक किया जाता है। रेलवे ने इस पैसेंजर ट्रेन का मार्ग विस्तार 28 फरवरी 2026 तक गंगापुर सिटी तक किया गया है। कासगंज से यह ट्रेन सुबह 11:05 बजे मथुरा जंक्शन के लिए रवाना होती है। मथुरा जंक्शन से दोपहर 3:20 बजे छूटने के बाद भरतपुर 3:55 बजे, बयाना से 4:25 बजे, हिन्डौन सिटी से 4:55 बजे व श्रीमहावीरजी से शाम 5:07 बजे छूटकर गंगापुर सिटी शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 55336 गंगापुर सिटी से शाम 7 बजे छूटने के बाद इसी मार्ग से होते हुए मथुरा जंक्शन पहुंचने के बाद रात 10 बजे, मथुरा कैंट 10:12 बजे, हाथरस सिटी से 10:55 बजे, हाथरस रोड 11:04 बजे, सिकंदरा राव से 11:30 बजे व मारहरा से 11:50 बजे छूटकर दूसरे दिन रात में कासगंज 12.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 12 कोच लगाए गए है। वहीं दूसरी पैसेंजर ट्रेन संख्या 55339 कासगंज से रात 9:25 बजे मथुरा के लिए रवाना होगी। मथुरा जंक्शन से रात 11:50 बजे, छूटने के बाद दूसरे दिन भैंसा रात 12:15 बजे, परखम से 12:27 बजे छूटकर अछनेरा रात में 1 बजे पहुंचेगी। वापसी ट्रेन संख्या 55340 अछनेरा से सुबह 4:20 बजे रवाना होने के बाद परखम से 4:35 बजे, भैंसा से 4:47 बजे तथा मथुरा जंक्शन से 5:45 बजे छूटकर कासगंज 8:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन कासगंज से अछनेरा तक अस्थाई रूप से 1 मार्च 2026 तक चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। ट्रेनों के मार्ग का विस्तार करने पर लोगों को सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed