फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Expansion of homeopathy services, proposal for five new hospitals sent

Kasganj News: .होम्योपैथी सेवाओं का विस्तार, पांच नए चिकित्सालयों का प्रस्ताव भेजा

Thu, 09 Apr 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में होम्योपैथी चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के प्रयास शुरू हो गए हैं। नगरीय क्षेत्रों को होम्योपैथी से जोड़ने के लिए शासन को पांच नए चिकित्सालय खोलने के प्रस्ताव भेजे गए हैं।
विज्ञापन

लगभग 17 लाख की आबादी वाले जिले में अभी केवल आठ राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हैं। ये चिकित्सालय मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। इन केंद्रों से करीब 90 हजार लोग ही होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

इन चिकित्सालयों में संक्रमण रोग, बच्चों की बीमारियां, चर्म रोग, एलर्जी और श्वसन संबंधी समस्याओं का उपचार होता है। मांसपेशियों और हड्डी-जोड़ से जुड़े रोगों का भी इलाज किया जाता है। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां मरीजों को नियमित और प्रभावी सेवाएं दी जा रही हैं। इससे लोगों का झुकाव इस चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अब नगरीय क्षेत्रों में भी होम्योपैथी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। राजकीय जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के साथ ही सोरों, गंजडुंडवारा, रिजर्व पुलिस लाइन परिसर और मोहनपुरा में नए चिकित्सालय प्रस्तावित हैं।
इन प्रस्तावों की स्वीकृति के बाद जिले में अधिक लोगों को सुलभ और किफायती चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और होम्योपैथी पर लोगों का विश्वास मजबूत होगा।



वर्जन
जिले में पांच होम्योपैथी चिकित्सालय खोलने के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रस्ताव भेजे गए है। मंजूरी मिलने के बाद जिले में इनको खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।- डॉ. मंजू, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed