फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Encroachment will be removed from Railway Road and Goods Warehouse Road

Kasganj News: रेलवे रोड और माल गोदाम रोड से हटेगा अतिक्रमण

Fri, 13 Feb 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 13 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from Railway Road and Goods Warehouse Road
फोटो38कासगंज में जंक्शन के निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों से जानकारी करतीं इज्जतनगर  की डीआरएम
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की रेल प्रबंधक वीणा सिंहा ने मंडलीय अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कासगंज-मथुरा रेलमार्ग का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल ट्रैक की सुरक्षा, ओवरहेड इक्विपमेंट, सिग्नल व्यवस्था और स्टेशन यार्ड की कार्यकुशलता की जांच की। फिर कासगंज जंक्शन का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन के साथ रेलवे रोड व मालगोदाम रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए वार्ता की। डीआरएम वीणा सिन्हा ने शुक्रवार को निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से मथुरा छावनी से लेकर कासगंज जंक्शन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने कॉशन, पुल, क्रॉसिंग व ट्रेन की गति सहित रेलवे लाइन के तकनीकी कमियों के बारे में स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा से जानकारी ली। उन्होंने जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। इसके अलावा उन्होंने पिट लाइन का निरीक्षण किया। कर्मियों से समस्याओं के बारे में पूछताछ की। कर्मियों ने पिट लाइन की ओर जाने के लिए रास्ता बनाए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। जंक्शन की ओर से आने वाले रेलवे रोड व मालगोदाम रोड से अतिक्रमण को हटाए जाने के बारे में अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह व सदर एसडीएम संजीव कुमार से वार्ता की। कासगंज-एटा रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर भारत भूषण सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा, डिपो अधिकारी शिखर दयाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार गौतम, आरपीएफ उप निरीक्षक भारती तोमर, प्रवीण कुमार, अर्जुन कुमार, सतीश चंद्र पाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed