{"_id":"698dfa1b7700f5842706d42b","slug":"encroachment-removed-from-kanwar-route-cleaning-done-kasganj-news-c-175-1-kas1003-143409-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कांवड़ मार्ग से हटाया अतिक्रमण, कराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कांवड़ मार्ग से हटाया अतिक्रमण, कराई सफाई
विज्ञापन
सहावर। नगर पंचायत ने महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कांवड़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत टीम ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ कराया। नालियों की सफाई कराई गई। मार्ग पर पड़े मलबे व कूड़े को हटवाया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान मार्ग पर किए गए अतिक्रमण भी हटाए गए। सड़क किनारे खड़े ठेल-ढकेल और अस्थायी वेंडर्स को निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने विक्रेताओं को मार्ग को बाधित न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िये इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में उनका सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।