फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Electricity is being supplied for 18 hours in the city and 10 hours in the village.

Kasganj News: शहर में 18, गांव में 10 घंटे मिल रही बिजली

Thu, 17 Sep 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश में बिजली संकट के बीच जिले में भी उपभोक्ताओं की परेशानी जारी है। शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर होने के बावजूद लोगों को करीब 18 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और खराब है। यहां करीब 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार, बिजली न मिलने के साथ बार-बार ट्रिपिंग ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में दिन और रात के अलग-अलग समय बिजली कटौती हो रही है। सराफा कारोबारी दीपक गुप्ता ने बताया कि शहर में रोस्टर के हिसाब से लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। बिलराम गेट क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या है। ट्रिपिंग के कारण लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। कई इलाकों में कुछ-कुछ देर के अंतराल पर बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के संचालन में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

---------------------

धान की फसल पर पड़ रहा असर
कासगंज।
गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव मऊ बस्तर निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि गांव में रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है। गांव में केवल 2-3 घंटे ही सही से बिजली की आपूर्ति मिल पा रही है। लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या होने से धान की फसल की सिंचाई समय से नहीं हो पा रही है। इससे धान की फसल प्रभावित हो रही है। कई बार आपूर्ति तय समय से पहले बंद हो जाती है और काफी देर बाद बहाल होती है। इसके अलावा देवी नगला, रारा, फतेहपुर, समसपुर, बस्तर सहित अन्य गांवों में 6-7 दिन से बिजली की आपूर्ति बाधित है। इन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण पप्पू, राजेंद्र अच्छन,मटरू ने विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने की विद्युत निगम के अधिकारियों से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
वर्जन -
शहर में रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है। फाल्ट और तकनीकी समस्याओं के कारण कई बार आपूर्ति प्रभावित होती है। फाॅल्ट की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों को भेजकर उसे दुरुस्त कराया जाता है। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाता है। इससे लोगों को परेशानी न हो। - राहलु वर्नवाल,अधिशासी अभियंता विद्युत शहरी।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed